उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सब इंस्पेक्टर (SI) नागरिक पुलिस के पदों पर होने वाली सीधी भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा।
कैसे और कहां देखें एग्जाम सिटी?
अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर अपनी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) के जरिए लॉगिन करना होगा। वहीं बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह केवल परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है। इसे एडमिट कार्ड न समझा जाए। प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा से ठीक 3 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे।
परीक्षा का पूरा शेड्यूल
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रदेश के सभी 75 जिलों में किया जाएगा:-
– परीक्षा की तारीख: 14 और 15 मार्च, 2026
– शिफ्ट टाइमिंग: पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
– दूसरी शिफ्ट: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक।
पदों का विवरण और प्रतिस्पर्धा
इस बार सब इंस्पेक्टर के 4,543 पदों के लिए भारी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। कुल 15,75,760 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिनमें से 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?
बोर्ड के नियमानुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 3 दिन पहले उपलब्ध होंगे:-
– 14 मार्च की परीक्षा के लिए: एडमिट कार्ड 11 मार्च को जारी होंगे।
– 15 मार्च की परीक्षा के लिए: एडमिट कार्ड 12 मार्च को जारी होंगे।
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के 4 आसान स्टेप्स:-
– भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
– होमपेज पर ‘SI Exam City Slip’ लिंक पर क्लिक करें।
– अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर Login करें।
– स्क्रीन पर आपकी सिटी स्लिप आ जाएगी, इसे भविष्य के लिए Print या Save कर लें।
