मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE ने बड़ा फैसला लेकर उसे लागू कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट में 12वीं के एग्जाम रद्द कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि पश्चिम एशिया में जंग के कारण हालात खराब हैं और इस तरह के हालातों में एग्जाम लेना और देना संभव नहीं है। इसलिए 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया गया है।

बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में एग्जाम रद्द किए हैं। इन सभी देशों के स्कूलों और शिक्षा अधिकारियों से मिले सुझावों के बाद हालातों की समीक्षा करके ही फैसला किया गया है। अब तक 5 बार 1, 3, 5, 7 और 9 मार्च को होने वाले एग्जाम स्थगित किए जा चुका है। लेकिन हालात आगे भी कुछ दिन खराब रहने की संभावना के चलते सभी परीक्षाओं को रद्द किया जाता है।

खबर अपडेट की जा रही है…

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights