पतंजलि फ़ूड की फर्जी आईडी कार्ड पर हो रहे किशमिश कारोबार का भंडाफोड

फतेहपुर / क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया की दिनांक 23/8/2025 को वादी प्रवीण गोटीराम कुलथे निवासी हिरवाडी पंचवटी नासिक महाराष्ट द्वारा अभियुक्त सुहैल उर्फ हेमंत पुत्र शहजाद निवासी ग्राम मीरपुर गन्देवड थाना बेहट जिला सहारनपुर द्वारा फर्जी सिम व सेकेण्ड हेण्ड मोबाईल से पंतजलि फुड की फ्रजी ईमेल आईडी बनाकर पंतजलि फुड का प्रचेज आर्डर तैयार कर मुकदमा वादी से 30 कुन्तल किशमिश का आर्डर मंगवाकर मुकदमा वादी के साथ ठगी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध मे थाना फतेहपुर मामला पंजीकृत किया गया था। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेते हुये मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्तगण की गिरफ्तार व बरामदगी हेतू आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये । जिसके अनुपालन में फतेहपुर थानाध्यक्ष विनय शर्मा के कुशल नेतृत्व में रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा देहरादून रोड रसूलपुर पुलिया के पास से अभियुक्त सुहैल उर्फ हेमंत पुत्र शहजाद निवासी ग्राम मीरपुर गन्देवड थाना बेहट जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 96 किलो ग्राम किशमिश व 40000/- रूपये, घटना मे प्रयुक्त की गयी कार व फर्जी सिम व सेकेण्ड हेण्ड मोबाईल व फर्जी पतंजलि प्रचेज आर्डर व फर्जी पतंजलि आईडी कार्ड बरामद हुए। उक्त अभि0 पूर्व मे भी पंतजलि फुड के नाम से प्रचेज आर्डर भेजकर इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है तथा जेल भी जा चुका है तथा भविष्य मे भी इस प्रकार की घटना की प्लानिंग कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. थानाध्यक्ष विनय शर्मा थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर
  2. उ0नि मशकूर अली थाना फतेहपुर सहारनपुर ।
  3. उ0नि0 है0का0 सुनील कुमार थाना फतेहपुर सहारनपुर ।
  4. है0का0 रोहित राणा थाना फतेहपुर सहारनपुर ।
  5. का0 कुलदीप कुमार थाना फतेहपुर सहारनपुर ।
  6. है0का0 गौरव चौधरी थाना फतेहपुर सहारनपुर ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights