ऑपरेशन सवेरा नशे के प्रति जागरूकता को लाउडस्पीकर से किया प्रचार प्रसार
सहारानपुर / डीआईजी / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के कुशल निर्देशन में नशे के प्रति चलाये जा रहे ऑपरेशन सवेरा-2 अभियान के अन्तर्गत वीरवार को क्षेत्राधिकारी बेहट एस.एन.वैभव पांडये के नेतृत्व में थाना मिर्जापुर कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह यादव ने गांव रायपुर थाना मिर्जापुर क्षेत्र में ऑपरेशन सवेरा 2.0 के अभियान के दौरान गांव में लाउडस्पीकर से प्रचार प्रसार कर नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने वालों के विरुद्ध प्रचार प्रसार किया । थाना मिर्जापुर प्रभारी सूबे सिंह ने ग्राम वासियों के साथ बैठक कर नशा मुक्त समाज बनाने हेतु शपथ दिलाई गई। थाना प्रभारी द्वारा ऑपरेशन सवेरा-2 के संबंध में अपने क्षेत्र की जनता को माईक व ढोल द्वारा सभी को नशे के दुष्परिणाम पर जागरूक किया गया । सभी को नशा करने वालों व बेचने वालों के खिलाफ रोकने हेतु जानकारी व रोकथाम के लिए जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा उपस्थित जनसमूह को ऑपरेशन सवेरा के उद्देश्यों, नशे के बढ़ते प्रभाव, उसके सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। थाना प्रभारी द्वारा लोगों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, दोस्तों और गांव-समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
