गंगोह पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट के वांछित को किया गिरफ्तार
सहरानपुर / थाना गंगोह पुलिस द्वारा बाद पुलिस मुठभेड़ गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें में एक वांछित अभियुक्त घायलवस्था में किया गिरफ्तार,।पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती,अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 14.01.2026 को थाना गंगोह पुलिस टीम द्वारा गंगोह नकुड़ रोड़ पर पशु पैठ चौराहा के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी। तभी बुढ्ढाखेड़ा रोड की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखायी दिया।संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी दिखाकर मोटरसाइकिल चालक को रुकने का इशारा किया गया।पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति द्वारा हड़बड़ी में मोटरसाइकिल मोड़कर वापिस बुढ्ढाखेड़ा रोड के सामने जाने वाली चकरोड़ पर भागने का प्रयास करने लाग।पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति का पीछा किया गया। कुछ दुरी पर जाकर संदिग्ध व्यक्ति की मोटरसाइकिल आम के बाग के पास फिसल कर गिर गयी।पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर आम के बाग की तरफ भागने का प्रयास करने लगा।पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान मुनव्वर उर्फ मन्ना पुत्र इलियास निवासी ग्राम पीर माजरा थाना गंगोह जिला सहारनपुर के रूप में हुई । घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार/घायल बदमाश के विरुद्ध थाना गंगोह पर हत्या का प्रयास, गौकशी ,आर्म्स एक्ट आदि जैसे संगीन अपराधों में लगभग आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत है।गिरफ्तार/घायल बदमाश थाना गंगोह पर पंजीकृत 01/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना गंगोह पर मु0अ0सं0 34/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायाल के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 अतुल कुमार थाना गंगोह सहारनपुर
- है0का0 मुकेश कुमार थाना गंगोह सहारनपुर
- है0का0 अंकुश गोदारा थाना गंगोह सहारनपुर
- है0का0 उदित मलिक थाना गंगोह सहारनपुर
