मेष : 

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। किसी बात को लेकर ज्यादा दुखी होने की जरूरत नहीं। काम की अधिकता से दुखी और परेशान हो सकते हैं।

वृषभ : 

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दोस्तों संग टाइम अच्छा व्यतीत होगी तो वहीं बिजनेस वालों ले लिए दिन अच्छा है।

मिथुन : 

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है इसलिए आप अपनी सेहत का ख्याल रखें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। परिवार वालों को सहयोग मिलेगा।

कर्क:

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। घर के लिए तगड़ी शॉपिंग कर सकते हैं। कहीं से अच्छी खबर मिल सकती है। मानसिक रूप से अच्छा फील करेंगे।

सिंह :

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। भाई-बहनों के बीच में मीठी नोंक-झोक हो सकती है। सेहत सही रहेगी। दोस्तों संग वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या : 

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा, काम के बोझ से आप थोड़ा शारीरिक रूप से थके रहेंगे लेकिन मानसिक रूप से आप फिट रहेगा। मम्मी-पापा के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

तुला : 

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आपके लिए सामान्य ही रहने वाला है। मित्रों संग पंगे हो सकते हैं इसलिए थोड़ा सावधान रहें। धन लाभ के भी आसार हैं तो वहीं कही से शाम तक सुखद समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक: 

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक ही रहेगा। आपकी घरेलू समस्याएं दूर होंगी। आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप किसी अच्छे रेस्तरां में खाना खाने जा सकते हैं।

धनु : 

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आज आपको कहीं से रुका हुआ पैसा मिलेगा। आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है।

मकर: 

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा।

कुंभ:

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

मीन: 

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आपके लिए नार्मल रहने वाला है। कार्यस्थल पर परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी।सेहत ठीक रहेगी, बिजनेस वाले भी खुश रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights