सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि 15 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 14309 लक्ष्मीबाई नगर योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस का संचालन परिवर्तित मार्ग लक्ष्मी नगर देवदास मक्सी जंक्शन होते हुए किया जाएगा। 11 और 12 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 14317 लक्ष्मीबाई नगर योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 14 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 14310 योग नगरी ऋषिकेश लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस 10 और 11 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 14318 योग नगरी ऋषिकेश लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग लक्ष्मीबाई नगर देवास मक्सी जंक्शन होते हुए चलाया जाएगा। परिवर्तित मार्ग के दौरान यह चारों ट्रेनों का उज्जैन स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।
