एसडीएम बेहट व एसडीएम सदर ने चलाया धरपकड़ अभियान
सहारनपुर| सहारानपुर में पुलिस प्रसाशन की टीम अवैध खनन पर लगातर कार्यवाही कर रही है। जिलाधकारी मनीष बंसल एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के उपजिलाधिकारी बेहट मानवेन्द्र सिंह ने बीती रात को बेहट पुलिस के साथ कलसिया तिराहे पर अभियान चला कर तीन अवैध खनन से भरे डम्पर व दो ट्रैक्टर ट्रॉलियां को पकड़ा, एसडीएम बेहट ने बताया की इन वाहनों के पास न ही वैध पपत्र थे व रोयल्टी भी नही पाई गई। वाहनों के चालक मौके से भाग गए , सभी वाहनों को बेहट थाने के सुपुर्द पर पड़कर सीज कर दिया गया।वही दूसरी कार्यवाही में उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार ने राजस्व टीम एवं चिलकाना थाना प्रभारी संजीव कुमार के साथ अवैध खनिज परिवहन के विरूद्ध चिलकाना क्षेत्र में वीरवार को विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अवैध खनन से भरे सात वाहनों को माईनिंग टैग न होने, ओवरलोड तथा नम्बर प्लेट से छेडछाड करने के कारण तत्काल सीज करा दिया गया। साथ ही रेकी कर रही एक स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया गया है। उक्त के अतिरिक्त चैकिंग के दौरान एक महिन्द्रा ट्रैक्टर बिना अनुमति के आम की लड़की का कटान कर परिवहन करते हुए पाया गया जिसको जब्त कर थाना चिलकाना की सुपुर्दगी में दिया गया। दोनों एसडीएम बेहट एव सदर ने बताया की विभागों को इनकी रिपोर्ट भेजकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। और अवैध खनन पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
