सितंबर की शुरुआत कई महत्वपूर्ण वित्तीय बदलावों के साथ हुई है, जो आम लोगों की जेब और निवेश योजनाओं पर असर डाल सकते हैं। एलपीजी सिलेंडर के दाम से लेकर क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स, बैंक एफडी, और भारतीय डाक सेवा तक – कई अहम नियम आज 1 सितंबर 2025 से बदल गए…
नेशनल डेस्क: सितंबर की शुरुआत कई बड़े वित्तीय बदलावों के साथ हुई है, जो आम लोगों की जेब और निवेश योजनाओं पर असर डाल सकते हैं। एलपीजी सिलेंडर के दाम से लेकर क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स, बैंक एफडी, और भारतीय डाक सेवा तक – कई अहम नियम आज 1 सितंबर 2025 से बदल गए हैं। ये परिवर्तन सीधे तौर पर आपके मासिक बजट, बचत, और दैनिक लेन-देन को प्रभावित कर सकते हैं। आइए जानते हैं एक-एक करके इन 7 बड़े बदलावों के बारे में:
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता
तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है।
अब नए रेट इस प्रकार हैं:
दिल्ली: ₹1581
मुंबई: ₹1531
कोलकाता: ₹1683
चेन्नई: ₹1737
यह कटौती करीब ₹51 प्रति सिलेंडर की हुई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और व्यवसायों को राहत मिलेगी।
भारतीय डाक सेवा में बड़ा बदलाव
आज से भारतीय डाक विभाग ने अपनी साधारण डाक सेवा और स्पीड पोस्ट सेवा को मर्ज कर दिया है।
अब कोई भी दस्तावेज़ या पार्सल सिर्फ स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही भेजा जा सकेगा। इससे सेवा में पारदर्शिता और ट्रैकिंग सुविधा बढ़ेगी, लेकिन लागत थोड़ी अधिक हो सकती है।
