इतिहास के पन्नों में 06 अप्रैलः आइए मनायें भाजपा का स्थापना दिवस

भारत के राजनीतिक इतिहास में 06 अप्रैल का दिन बेहद खास है। कांग्रेस को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना 1980 में 06 अप्रैल को हुई थी। भाजपा की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ओआरजी में इस पर विस्तार से चर्चा की गई है। इसमें कहा गया है कि भाजपा भारत को सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया। इसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की और भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। कांग्रेस की एकाधिकार वाली एकदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भाजपा ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई । देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद और पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सबका साथ, सबका विकास की उद्घोषणा के साथ गौरव सम्पन्न भारत का पुनर्निर्माण कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो तथा प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महान विश्व शक्ति एवं विश्व गुरु के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। इसके साथ ही विश्व शांति और न्याययुक्त अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को स्थापित करने के लिए विश्व के राष्ट्रों को प्रभावित करने की क्षमता रखे।

भाजपा भारतीय संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित राज्य को अपना आधार मानती है। भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म-मानवदर्शन को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। साथ ही पार्टी का अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास एवं सुरक्षा पर भी विशेष जोर है। पार्टी ने पांच प्रमुख सिद्धांतों के प्रति भी अपनी निष्ठा व्यक्त की, जिन्हें पंचनिष्ठा कहते हैं। ये पांच सिद्धांत (पंच निष्ठा) हैं-राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता (सर्वधर्मसमभाव), गांधीवादी समाजवाद (सामाजिक-आर्थिक विषयों पर गांधीवादी दृष्टिकोण द्वारा शोषण मुक्त समरस समाज की स्थापना) तथा मूल्य आधारित राजनीति।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1606: शहजादा खुसरू ने अपने पिता जहांगीर के खिलाफ बगावत की।

1896: आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत।

1906: पहले एनिमेटिड कार्टून ने कॉपीराइट हासिल किया।

1909: अमेरिका के राबर्ट पियरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।

1917: प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1919: गांधी जी ने रॉलेट एक्ट कानून के खिलाफ पहली बार अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।

1925: विमान में पहली बार फिल्म दिखाई गई। विमान ब्रिटिश एयरवेज का था।

1930: महात्मा गांधी को नमक कानून का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया।

1936: एएनपी ने एम्स्टर्डम में पहली टेलेक्स सेवा शुरू की।

1942: जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।

1955: अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।

1957: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।

1980: भारतीय जनता पार्टी की स्थापना।

2020: कोरोना वायरस संक्रमण से दुनिया भर में 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े चार हजार के पार पहुंचा।

जन्म

1931ः प्रसिद्ध अभिनेत्री सुचित्रा सेन।

1956ः क्रिकेट की दुनिया के बेहतरीन और महान खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर।

निधन

1929ः प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक महाशय राजपाल।

2001ः पूर्व उपप्रधानमंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवी लाल।

महत्वपूर्ण दिवस

1980ः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थापना दिवस।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights