खतौली। होली पर्व को लेकर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खतौली क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष होली पर्व अभियान के अंतर्गत सहायक आयुक्त (खाद्य)-II अर्चना धीरान के नेतृत्व में टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने खतौली के प्रमुख मिष्ठान प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने संग्रहित किए। राजपाल स्वीट्स, भूड़, खतौली से गुजिया का नमूना एन.एस.टी स्टॉल एंड स्वीट्स, चौपला, खतौली से बूंदी का लड्डू, गुलबर्ग स्वीट्स एंड नमकीन, चौपला, खतौली से चमचम, कुल तीन विधिक नमूने नियमानुसार संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं।


निरीक्षण के दौरान गुलबर्ग स्वीट्स एंड नमकीन पर भंडारण की अस्वस्थकर स्थिति पाई गई। साथ ही खाद्य पदार्थों में संदेहास्पद एवं अखाद्य रंग के प्रयोग की आशंका जताई गई। इस पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लगभग 30 किलोग्राम चमचम, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7,500 रुपए आंकी गई है को मौके पर ही विनष्ट करा दिया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने सभी खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, मानक रंगों का ही उपयोग करने तथा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। इस दौरान अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार एवं पूनम कुमारी भी शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights