मुजफ्फरनगर । होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रबन्धक जिला महिला अस्पताल प्रियंका तोमर, जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा विभाग सुशील कुमार, बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ0 राजीव कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वयंसेवक गौरव मलिक, धनीराम, बालिकाओं एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बैडमिंटन प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं सृष्टि, अनामिका, पीहू, विधि, आरूषी, शिवी, अनुश्री दहिया, आफिया, प्रियांशी पाल, खुशी, निवेदी, आराध्या, इच्छा, अंशिका शुक्रालिया इत्यादि को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र एवं मोमोन्टो देकर सम्मानित किया गया। प्रियंका तोमर ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बहुत ही शानदार आर्ट एण्ड क्राफ्ट की प्रदर्शनी लगायी है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकारों, सम्मान, समानता और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के साथ कदम से कदम बढाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। सुशील कुमार ने बताया कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि शिक्षा, राजनीति, विज्ञान, खेल और हर क्षेत्र में महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उन्हें समान अवसर मिलने चाहिए। डॉ0 राजीव कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरूआत 1908 में अमेरिका में महिला के अधिकारों के आन्दोलन से हुई। महिलाओं ने बेहतर काम परिस्थितियों, उचित वेतन और मतदान के अधिकारों की मांग की थी। बाद में 1910 में कोपेनहेगर सम्मेलन में इस दिवस को अन्तर्राष्ट्रीय दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया और तब से यह दुनियाभर में मनाया जाने लगा। इस क्रम में गौरव मलिक ने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार और अवसर दिलाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, यह केवल सरकार के आदेशों तक सीमित न रहेें। प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को पूजनीय और शक्ति स्वरूप माना गया है। भारतीय ग्रंन्थों में कहा गया ‘‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’’।


आर्ट एण्ड क्राफ्ट की प्रदर्शनी में अमरीश कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने बहुत ही शानदार पेंटिग, प्रोट्रेट, स्टोन आर्ट एवं क्राफ्ट बनाकर सभी को अभिभूत किया, जिसमें अनमोल, अर्पिता, आराध्या, खुशी, शिवांश, विधि, सावन, अदिति, फरहान आदि विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेन्द्र कुमार, नितिन बालियान, सतकुमार, रजनी शर्मा, रूपेश, शुभम कुमार आदि का सहयोग रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights