बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल मैत्री पुल के नीचे सरिसवा नदी से हैंड ग्रेनेड मिला है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बुधवार को कुछ बच्चे नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान बच्चों को एक झोला मिला जिसमें हैंड ग्रेनेड था। बच्चें हैंड ग्रेनेड को खिलौना समझ कर हाथ में लेकर घूम रहे थे, तभी बॉडर्र पर तैनात एसएसबी के जवानों की नजर बच्चों के हाथों में हैंड ग्रेनेड पर पड़ी। हैंड ग्रेनेड मिलने से सुरक्षा एजेंसियां में हड़कंप मचा गया है। एसएसबी ने हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।              

पुल के नीचे खेल रहे थे बच्चे
हैंड ग्रेनेड उस मैत्री पुल से बरामद हुआ है जिसके ऊपर रक्सौल कस्टम का ऑफिस है। सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह विशेष चिंता का कारण बना है। हैंड ग्रेनेड की संख्या कितनी है, कौन लेकर आया और क्या मकसद था जैसे सवालों का जवाब ढूंढा जाना जितना आवश्यक है उतना ही आवश्यक है, उसको डिफ्यूज करना। इसके लिए बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है। फ़िलवक्त हैंड ग्रेनेड को एक खाली स्थान पर मिट्टी और बालू से भरे बोरे के बीच सुरक्षित रखा गया है। ग्रेनेड की सुरक्षा में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

स्थानीय पुलिस और एसएसबी संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं। एसएसबी द्वारा सरिसवा नदी के आसपास और बॉडर्र क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि ग्रेनेड नेपाल से पुल तक लाया गया था। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights