उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक इंजीनियर ने हेयर ट्रांसप्लांट कराया। लेकिन, इसकी वजह से उसे इंफेक्शन हो गई और उसकी मौत हो गई। अब उसी क्लीनिक और डॉक्टर से हेयर ट्रांसप्लांट कराने के वाले एक और इंजीनियर की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस  इंजीनियर ने भी हेयर ट्रांसप्लांट कराया था, जिसके बाद उसके चेहरे पर सूजन आ गई, उसके सिर में भी तेज दर्द हुआ और तबीयत खराब होने से उसकी मौत हो गई। अब पुलिस उस डॉक्टर की तलाश में जुटी हुई है। 

जानिए मामला 
जानकारी के मुताबिक, कानपुर के पनकी पावर प्लांट में सहायक अभियंता विनीत दुबे तैनात थे। उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है और बताया कि उनके पति ने  कल्याणपुर की डॉक्टर अनुष्का तिवारी से हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। जिसकी वजह से उनके चेहरे पर सूजन आ गई और उनकी तबीयत खराब हो गई। इंफेक्शन ज्यादा होने की वजह से 15 मार्च को उनकी मौत हो गई। इसी बीच एक और इंजीनियर की मौत की जानकारी मिली है। इसने भी डॉक्टर अनुष्का तिवारी से हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। बताया जा रहा है कि हेयर ट्रांसप्लांट के बाद रात को उसके सिर में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद चेहरे पर सूजन और गई और मौत हो गई। 

हेयर ट्रांसप्लांट के बाद सिर में होने लगा दर्द 
बताया जा रहा है कि केशवनगर की इंपायर क्लीनिक से हेयर ट्रांसप्लांट कराने पर पनकी पावर हाउस के सहायक अभियंता मयंक कटियार (32) प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (पीएसआईटी) से बीटेक करने के बाद निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। वह अपना व्यवसाय कानपुर में ही सेटअप करने की तैयारी में था। पिछले साल 18 नवंबर को मयंक हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए केशवपुरम स्थित इंपायर क्लीनिक की डॉ. अनुष्का तिवारी के पास गया था। उसे सुबह करीब आठ बजे बुलाया था। डॉ. अनुष्का ने उसे दो बजे अपनी क्लीनिक से छोड़ा। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद वह घर आया। रात करीब 12 बजे उसके सिर में तेज दर्द हुआ। डॉ. अनुष्का से बात की तो उन्होंने इंजेक्शन लगवाने की बात कही। इंजेक्शन लगवाने के बाद भी उसका दर्द ठीक नहीं हुआ। इस पर उन्होंने पट्टी ढीली करने को कहा। इससे भी फर्क नहीं पड़ा तो डॉक्टर ने भरोसा दिलाया कि जल्द दर्द से राहत मिलेगी। 

डॉक्टर की तलाश जारी 
दर्द कम होने की जगह और बढ़ता गया। साथ ही चेहरे पर सूजन भी आ गई और सीने में तेज दर्द उठा। जल्द से जल्द उसे हृदयरोग विशेषज्ञ के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर ने दिल से संबंधित किसी भी तरह की कोई दिक्कत न होने की जानकारी दी। उन्होंने डॉ. अनुष्का से मिलने का सुझाव दिया। इसी बीच उसकी मौत हो गई। करीब छह महीने से उसके परिजन थाने के चक्कर लगा रहे है। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को मयंक की मां ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। अब डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। डॉक्टर अपना क्लीनिक छोड़कर भाग गई है और नेम प्लेट और बोर्ड भी उतार दिया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights