प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति का जायजा लेने के लिए रवाना हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए रवाना हुए। उन्होंने दिल्ली से प्रस्थान करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “इस दुखद समय में भारत सरकार प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”

सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश और पंजाब में एक दिन की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति का जायजा लेंगे। हिमाचल प्रदेश के दौरे के बाद वे पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके अलावा, वे गुरदासपुर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और वहां की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=punjabkesari&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1965279962044530994&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fnarendra-modi-government-of-india-himachal-pradesh-flood-punjab-flood–flood-2209680&sessionId=a578fdadf6a5905b0539718ba3a2b606120d4941&siteScreenName=punjabkesari&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

प्रधानमंत्री मोदी गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ बातचीत भी करेंगे और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा आपदा मित्र टीम से भी मुलाकात करेंगे। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बाढ़ की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं और इसे लगातार करीब से मॉनिटर कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर गुरदासपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पंजाब इस वक्त दशकों में आई सबसे विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहा है। राज्य में बाढ़ का कारण सतलज, ब्यास और रावी नदियों का उफान और हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर में इन नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश होना बताया जा रहा है। इसके अलावा, हाल के दिनों में पंजाब में भी हुई भारी बारिश ने बाढ़ की स्थिति और गंभीर कर दी है।

पंजाब में इस बाढ़ से अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 1.84 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं। सरकार प्रभावितों को राहत और पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights