उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचलवासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए शुभकानाएं दी। सीएम योगी ने हिमाचल की उन्नति की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर हिमाचल के लोगों को बधाई दी। “सीएम योगी ने लिखा “हिमाचल वासियों को ‘हिमाचल दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां ज्वाला देवी से प्रार्थना है कि पर्यटन और तीर्थ की यह अनुपम धरा उन्नति के नए आयाम स्थापित करती रहे।”
