नूर फातमा बनीं नीलम, गौरव संग रचाई शादी
मुरादाबाद जिले के ही भोजपुर क्षेत्र की रहने वाली नूर फातमा ने भी हिंदू युवक गौरव से विवाह रचाया। नूर फातमा ने भी आर्य समाज मंदिर में हिंदू परंपरा से विवाह किया और विवाह के बाद अपना नाम नीलम रख लिया। नीलम ने भी एक वीडियो जारी करते हुए अपने परिवार से अपील की कि उसे परेशान न किया जाए क्योंकि वह अब अपने पति गौरव के साथ खुश हैं।
