मंगलुरु सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने मंगलवार को हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी हत्या मामले में कथित तौर पर साजिश रचने और मुख्य आरोपी को शरण देने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
कुख्यात बदमाश शेट्टी की पिछले महीने यहां हमलावरों के एक समूह ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मंगलुरु निवासी अब्दुल रजाक (59) के रूप में हुई है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 16 हो गई है।