उत्तर प्रदेश कानपुर जिले में  बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंधना चौराहा के पास एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया। मामूली से पारिवारिक विवाद ने देखते ही देखते एक बड़े ड्रामे का रूप ले लिया, जो रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया।

क्या था पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी अपने पड़ोसी के यहां एक बच्चे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे। वहां पर पति ने एक अन्य महिला के साथ डांस किया, जिससे पत्नी को बहुत गुस्सा आ गया। नाराज होकर वह पार्टी से निकल गई और रेलवे ट्रैक की ओर चल पड़ी, जहां उसने आत्महत्या की कोशिश की।

पति दौड़ा बचाने, फिर पत्नी aने करवाई पिटाई
पत्नी के इस कदम की भनक लगते ही पति भी दौड़ता हुआ उसके पीछे गया और उसे समझाने की कोशिश की। मगर पत्नी शांत नहीं हुई और उसने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने मिलकर पति की पिटाई कर दी।

पुलिस पहुंची, समझौता करवाया
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और आपसी समझौते से मामला शांत कराया। दिलचस्प बात ये रही कि जिस पार्टी की वजह से विवाद हुआ, उसमें पत्नी ने भी करीब एक घंटे तक डांस किया था।

पति ने केक-समोसे से मनाने की कोशिश
समझौते के बाद पति ने पत्नी को केक और समोसा खिलाकर मनाने की कोशिश की। शुरू में पत्नी थोड़ी शांत हुई लेकिन कुछ देर बाद फिर से नाराज हो गई। गुस्से में पत्नी दूसरी बार रेलवे ट्रैक की ओर भागी और इस बार जाकर सीधे पटरी पर लेट गई। उसी समय एक मालगाड़ी आने वाली थी, जिससे हालात बेहद गंभीर हो गए।

पति ने फिर जान बचाई
जैसे ही पति ने देखा कि पत्नी पटरी पर लेट गई है और ट्रेन आने वाली है, वह फौरन दौड़ा और उसे खींचकर पटरी से दूर कर दिया। इस तरह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इसके बाद पुलिस ने दोबारा दोनों को समझाया और मामला किसी तरह शांत कराया। यह पूरी घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है, और लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights