सांबा शहर में बीती रात जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में युवा वकील की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिनव संबयाल पुत्र कुलभूषण सिंह निवासी केहली मंडी के रूप में की गई। जानकारी अनुसार रात साढ़े 11 बजे एडवोकेट अपनी कार लेकर सांबा की तरफ आ रहे थे कि वीर भूमि पार्क के पास कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे के तुरंत बाद एडवोकेट को बाहर निकालकर जिला अस्पताल सांबा में पहुंचाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights