उत्तराखंड के हल्द्वानी में हिंसा के बाद फैले तनाव के बीच धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने 4 IAS और 7 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। शनिवार देर रात जारी आदेश के मुताबिक पीसीएस अधिकारी महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी, अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल बनाया गया। जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया। चंद्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर बनाया गया। विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली, पंकज उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी, रविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है।
