हरियाणा सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए राज्य की ब्यूरोक्रेसी में व्यापक फेरबदल किया है। एक ही दिन में कई आईएएस, आईपीएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां की गई हैं, जिससे प्रशासनिक ढांचे में हलचल मच गई है। कुल 22 IPS और 12 HPS अधिकारियों के पोस्टिंग/ट्रांसफर के आदेश दिए गए हैं।

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

 

PunjabKesari

जारी आदेशों के अनुसार सरकार ने विभिन्न जिलों और विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कई जिलों के उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत अहम पदों पर बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही विभागीय स्तर पर भी कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

PunjabKesari

 

PunjabKesari

PunjabKesari

 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

सरकार के इस फैसले के बाद विभिन्न जिलों में नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तुरंत प्रभाव से आदेशों का पालन सुनिश्चित करें।

वहीं, इस बड़े फेरबदल को आगामी प्रशासनिक योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार आने वाले समय में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर और भी बदलाव कर सकती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights