सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा हनीट्रैप में फंसाकर धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराने वाला गिरोह गिरफ्तार। मामला दिनांक 12.07.2025 का है। जहाँ वादी आरिफ खां पुत्र महबूब निवासी ग्राम दतौली मुगल थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत कुछ अभियुक्तगण एव एक महिला का नाम पता अज्ञात द्वारा वादी व वादी के पुत्र को भय में डालकर, मृत्यु व गम्भीर चोट का डर दिखाकर, वादी के साथ धोखाधडी करते हुये जमीन का बैनामा करावा लेना व वादी से रुपये हडप लेना तथा वादी द्वारा प्लाट/रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने की सूचना के सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर मामला पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा तत्काल उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु आदेश पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर।मनोज कुमार यादव ने बताया की थानाध्यक्ष फतेहपुर सचिन पूनिया के कुशल नेतृत्व में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में हनीट्रैप में फंसाकर धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार वांछित अभियुक्तगण शहजाद पुत्र लखमीरा निवासी ग्राम दतौली मुगल थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, अरशद पुत्र मुकीम निवासी ग्राम दतौली मुगल थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, सावेद पुत्र मुकीम निवासी ग्राम दतौली मुगल थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर व महिला अभियुक्ता स्वाति पुत्री राजकुमार निवासी सडक दूधली थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर हाल निवासी कोलकी रांगड थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर को कमेशपुर बिजलीघर के पीछे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 01 लाख 48 हजार रूपये, 02 मोबाइल फोन व 01 बैग बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
वही पुछताछ का संक्षिप्त विवरणः अभियुक्तगण ने पूछताछ कर पर बताया कि हम लोगो ने एक साथ मिलकर आरिफ को हनी ट्रैप में फंसाकर रूपये व जमीन हड़प लेने की योजना बनाई थी। स्वाति ने आरिफ को अपने प्रेमजाल मे फंसा लिया गया था। आरिफ ने दिनांक 25.12.2024 को स्वाति को अपने खेत पर बनी टपरी में बुलाया गया था। आरिफ के खेत पर बनी टपरी में आरिफ व स्वाति एक जगह मिलकर बैठ गये तो चुपके से कादिर ने वीडियो व फोटो बना लिये तभी इस बात का आरिफ को पता चल गया। आरिफ वहाँ से चला गया कुछ दिन बाद आरिफ को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे तो आरिफ ने बदनामी के डर से बचने के लिये हम लोगो को 10 लाख रुपये देना स्वीकार कर लिया परन्तु आरिफ के पास रकम का इन्तजाम नहीं हो सका तो आरिफ ने जमीन बेचने के लिये कहा तो सावेद जमीन खरीदने के लिये तैयार हो गया। जमीन बेचने का कहीं पता न चल सके तो दिनांक 17.01.2025 को चुपके से शहजाद, सावेद, अरशद व आरिफ हम सभी कचहरी सहारनपुर में चले गये तथा 01 बीघा जमीन का एक रजिस्टर्ड इकरारनामा आरिफ से करा लिया। इकरारनामे शहजाद व अरशद गवाह बन गये और पेशगी के 10 लाख रुपये में से 2.5 लाख और 7.5 लाख रुपये के दो चैक इकरारनामें में लिखवाये गये जिसमें 7.5 लाख रुपये का चैक हमने वापस ले लिया था और 2.5 लाख रुपये के चैक का आरिफ ने भुगतान करा लिया था। चैक के 7.5 लाख रुपयों में से हम सभी के हिस्से में 1 लाख 25 हजार रुपये आये थे जो सावेद ने अपने पास से दिये थे। स्वाति को 01 लाख रुपये देने शेष थे जिन्हें आज हम स्वाति को बुलाकर देने आये थे तभी आपने हमे पकड लिया। हमारी जेब में जो रुपये आपको मिले है यह उन 7.5 लाख रुपयों में से ही बचे हुये रुपये है बाकी खर्च हो गये हैं। हनीट्रैप में शामिल लड़की स्वाति से पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि यह पूर्व में भी इस प्रकार की घटना में शामिल हुई है। अभियुक्ता स्वाति सहित अन्य अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights