लखनऊ के इं‌दिरा गांधी प्रतिष्ठान में सपा की तरफ से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन चल रहा था। वहां पर मौजूद एक युवक ने जूते से हमला कर दिया। उसने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करके विभूतिखंड थाने ले गई।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर ‌पिटाई कर दी। युवक की पहचान आशीष सैनी के रूप में हुई। आरोपी युवक ने बताया कि वह हिंदू धर्म के बारे में की गई टिप्पणियों से आहत था। युवक की पहचान आशीष सैनी के रूप में हुई है। उसका कहना है कि वह हिंदू धर्म के बारे में की गई स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों से आहत था।
स्वामी प्रसाद मौर्य बीते कुछ समय से हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं जिसके कारण वह सत्तारूढ़ दल भाजपा सहित कई धर्मगुरुओं के निशाने पर हैं। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाइयों पर सवाल उठाए और अनर्गल टिप्पणियां की हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले वह भाजपा सरकार में मंत्री थे। हालांकि, चुनाव पूर्व वह सपा में शामिल हो गए थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights