बरेली। हिंदू धर्म और ब्राह्मणों का अपमान करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर पंडित सुशील पाठक दो दिन से अनशन पर हैं। कौमी एकता को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को दूसरे दिन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के मौलाना शहाबुद्दीन ने अनशन स्थल पर पंडित सुशील पाठक को अपना समर्थन दिया।

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन वह शांत हैं। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वह उलेमाओं के साथ सड़कों पर उतरेंगे। लखनऊ में जाकर प्रदर्शन करेंगे। इतना ही नहीं मौलाना ने स्वामी प्रसाद मौर्य के पुतले भी फूंकने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights