मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम बहादरपुर में किया गया । सात दिवसीय शिविर के प्रथम दिन शिविर का प्रमुख विषय स्वच्छता जागरूकता अभियान था । सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयं सेविकाओं द्वारा विद्यालय की साफ सफाई का कार्य किया गया, तत्पश्चात स्वयंसेविकाएं प्रार्थना सभा में एकत्रित हुई और लक्ष्य गीत गाया। शिविर का शुभारंभ सभासद कमलेश व ताराचंद वेदिक पुत्री डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर संगीता चौधरी द्वारा किया गया । सभासद कमलेश ने अपने उद्घाटन संबोधन में छात्राओं को ग्राम की स्थिति से अवगत कराया साथ ही यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया । स्वयंसेविकाओं को 10 टोलियो में बांटा गया। एक टोली को खाना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई,दूसरी टोली को साफ सफाई की जिम्मेदारी दी गई । और बाकी स्वयं सेविकाओं ने गांव में घर-घर जाकर ग्रामवासियों को साफ – सफाई के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका त्यागी ने ‘स्वच्छ भारत’ सर्वेक्षण के लिये प्रश्नावली तैयार कर स्वयं सेविकाओं को समझायी व ग्रामीणों से प्रश्न पूछने के उचित तरीके को भी बताया। सभी स्वयं सेविकाओं को पाँच समूहों में विभाजित किया गया व प्रत्येक समूह ने गाँव के परिवारों का सर्वे किया राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों को साफ – सफाई से संबंधित जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, व शौचालय के नियमित प्रयोग के लाभो की जानकारी भी दी। स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छ वातावरण के महत्व को प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शित किया गया | छात्राओं को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने, समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा नैतिक एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया । शारीरिक शिक्षा विभाग से श्री मती दिव्या हांडा जी ने स्वयं सेविकाओं के भोजन व्यवस्था में सक्रिय सहभागिता निभायी। प्रथम दिन खाना बनाने की जिम्मेदारी निशा , वंशिका , तनिषा ,लविशा गोयल और अनम को सौंपी गयी व साफ – सफाई की जिम्मेदारी हेमा , ज्योति काजल , नेहा व तनु को सौपी गयी।
