खतौली। विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय गंगधारी खतौली की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस में स्वयं सेविकाओं ने रैली निकालकर महिलाओं व बच्चों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया तथा शिविर स्थल पर सफाई करते हुए आसपास के ग्रामीणों को भी सफाई का महत्व बताया । एनएसएस अधिकारी व प्राचार्य डॉक्टर कविता वर्मा ने ग्रामीण महिलाओं को उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी उन्होंने कहा कि गृह कार्य के साथ सभी महिलाओं को अपने आहार संबंधी अपने स्वास्थ्य की देखभाल करनी चाहिए । स्वयं सेविकाओं ने महिलाओं की सेहत हर घर की दौलत तथा नारी को दें सम्मान नारी का रखें ध्यान , के नारों के साथ रैली निकाली । एन एस एस अधिकारी सुलक्षणा आर्य ने स्वदेशी अपनाओ के बारे में जानकारी दी । इस अवसर पर डॉक्टर रश्मि, साधना सोम, अनीता , उमा मिश्रा, कोमल , प्रियंका का विशेष सहयोग रहा ।
