जालंधर सराफा एसोसिएशन ने शुक्रवार को सोना और चांदी के नए भाव जारी कर दिए हैं। जारी ताजा दरों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,300 रुपये दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,52,800 रुपये पर रिकॉर्ड किया गया है। अगर चांदी की बात करें तो चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला है। सराफा बाजार में चांदी आज 2,73,700 रुपये दर्ज की गई है।

वहीं  MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 1268 रुपए की तेजी के साथ 1,60,941 रुपए पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी की कीमत में 5241 रुपए का उछाल आया, एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,67,432 रुपए है। बता दें कि सराफा कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग बढ़ने के कारण सोना-चांदी के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी कीमतों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights