हनीमून के लिए शिलांग गए इंदौर के कपल में से राजा रघुवंशी के कत्ल के कबूलनामे से दो आरोपी मुकर गए। मेजिस्ट्रेट के सामने दोनों आरोपियों, आकाश और आनंद ने अपने बयान पर चुप्पी साध ली। हालांकि पुलिस उनके खिलाफ पक्के सबूत होने की बात कह रही है। गौरतलब है कि इस मामले में अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
