राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब जो जानकारी पुलिस सूत्रों से सामने आई है, वह न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि हत्या की साजिश में सोनम की भूमिका को और गहरा करती है। बताया जा रहा है कि जब राजा की बेरहमी से हत्या की गई, उस समय उसकी पत्नी सोनम ठीक सामने मौजूद थी और पूरे घटनाक्रम की गवाह बनी रही।
पीछे और आगे से किए गए दो वार
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, राजा पर हमला दो दिशाओं से किया गया। एक वार सामने से और एक पीछे से—दोनों सीधे सिर पर किए गए। बताया जा रहा है कि आरोपी विशाल चौहान ने पीछे से वार किया था, जिससे राजा तुरंत जमीन पर गिर गया। यह हमला इतनी तेजी से हुआ कि राजा को बचाव का कोई मौका तक नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार, 23 मई को शिलॉन्ग के पास वेसॉडोंग फॉल्स के निकट राजा की हत्या कर दी गई। हत्या के समय सोनम भी मौके पर मौजूद थी और उसने आरोपियों से कहा था, “मार डालो इसे।” आकाश राजपूत ने निगरानी के लिए एक किराए की बाइक का इस्तेमाल किया था, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद किया।
सोनम देखती रही सब कुछ
पुलिस का कहना है कि वह न केवल हमले की साक्षी थी, बल्कि हमलावरों के साथ पहले से मिली हुई थी। सूत्रों के अनुसार, उसने न तो राजा को बचाने की कोशिश की और न ही वारदात के तुरंत बाद शोर मचाया।
हत्या से पहले छीनी गई एक्टिवा
जिस एक्टिवा स्कूटर पर राजा घटना स्थल तक पहुंचा था, वह वारदात से ठीक पहले उससे छीन ली गई थी। पुलिस ने एक्टिवा को बरामद कर लिया है और अब उसका फॉरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस गाड़ी से हमलावरों के मूवमेंट और टाइमलाइन को जोड़ने में मदद मिलेगी।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=punjabkesari&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1932268060448084180&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fraja-raghuvanshi-the-king-was-murdered-in-front-of-sonam-s-eyes-2164287&sessionId=db89b0c3fe164d0aec7a7c0173735b7ed53d3eeb&siteScreenName=punjabkesari&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
बाइक पर रखी जा रही थी निगरानी
घटना के दौरान एक और आरोपी आकाश राजपूत बाहर खड़ा होकर पहरा दे रहा था, ताकि कोई राहगीर या चश्मदीद न बन जाए। वह जिस बाइक पर निगरानी रख रहा था, उसका भी पता पुलिस को चल गया है। बाइक को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के मूवमेंट को ट्रेस किया जा रहा है।
