बरेली। सौलानी के अबु होटल में शनिवार देर रात फायरिंग हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर चीखपुकार और भगदड़ मच गई। घटना का वीडियो वायरल हो गया। बारादरी पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

बारादरी के एजाजनगर गौटिया निवासी तौसीफ अली ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे वह सैलानी बाजार में अबु होटल पर खाना खा रहे थे। इस दौरान होटल में चक महमूद के अरमान, शोएब और उसके दो साथियों ने गाली गलौच की। विरोध करने पर मारपीट की। इस दौरान लोगों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो अरमान ने तमंचा निकाल कर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, गनीमत रही कि वह बाल बाल बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights