उत्तर प्रदेश के मऊ में जहां एक ओर भारतीय सेना के जांबाज जवान ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत दुश्मनों को करारा जवाब देकर देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ नशे के सौदागर देशभक्ति की इसी भावना को बदनाम करने में लगे हुए हैं। मऊ में एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सेना के ट्रांसफर हो रहे जवानों के सामानों की आड़ में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही थी। आम लोगों और सुरक्षाबलों की भावनाओं का फायदा उठाते हुए तस्करों ने जवानों के ट्रांसफर के नाम पर ऐसे हालात तैयार किए, जिसमें किसी को शक भी न हो।

मिलिट्री बक्सों में 20 क्विंटल गांजा बरामद

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 मिलिट्री बक्सों में 20 क्विंटल गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है। यह गांजा असम से लखनऊ ले जाया जा रहा था। इस पूरी साजिश को बारीकी से रचा गया था ताकि सेना के नाम की आड़ में अवैध धंधे को अंजाम दिया जा सके। वहीं मऊ पुलिस की सतर्कता और एसओजी टीम की मुस्तैदी ने एक बड़ा नेटवर्क ध्वस्त कर दिया।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=https%3A%2F%2Fx.com%2Fdeeptishar24006&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1926909126174552483&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fup-uk%2Fmau-police-recovered-20-quintals-of-ganja-under-the-guise-of-transfer-of-army-personnel-exposed%2F1203204%2F&sessionId=12d6539b51356d6c39a583b1fa118daef2bcf809&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

पुलिस कर रही है मामले की जांच

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में सुल्तानपुर जिले के निवासी सभाजीत चौहान को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही पूरे तस्कर गिरोह की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि देशभक्ति के जज़्बे को ढाल बनाकर कोई भी अपराधी अपने मंसूबे पूरे नहीं कर सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights