मेष राशि- जीवन में जन, मन और धन से जुड़ा हर तरह का सुख मिलेगा, कोई भी चाह अधूरी नहीं रहेगी। यात्रा पर जाने का भी योग है।
उपाय- प्रतिदिन सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

वृष राशि- घर-गृहस्थी से जुड़ा हर सुख मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुझान बढ़ेगा। धन का उपयोग सोच-समझ कर करें। बजट का ध्यान रखें।
उपाय- न केवल शारीरिक रूप से बल्कि आर्थिक रुप से भी धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दें।

मिथुन राशि- जो भी आपकी अधूरी इच्छाएं थी, वो इस 1 महीने में पूरी होंगी। धन के स्त्रोत बढ़ेंगे साथ में सुख-साधन के साधनों में बढ़ौत्तरी होगी।
उपाय- किसी भी धर्म स्थल पर मूली का दान करें। 

कर्क राशि- करियर में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। पूर्व में किए गए परिश्रम से लाभ के नए अवसर मिलेंगे। पिता के साथ संबंधों में घनिष्ठता आएगी।
उपाय- 1 महीने तक काले या नीले रंग के वस्त्र न पहनें।

सिंह राशि- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मिट्टी में भी हाथ डालने से वो सोना उगलने लगेगी। कड़ी मेहनत और प्रयास के मनभावन परिणाम सामने आएंगे।
उपाय- पीतल से बनी वस्तुओं का प्रयोग अधिक से अधिक करें विशेषकर बर्तनों का इस्तेमाल करें।

कन्या राशि- अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। क्रोध पर लगाम लगाकर रखें। किसी भी काम को पूरा होने में थोड़ा समय लगेगा।
उपाय- बड़े भाई अथवा बड़े भाई के समान किसी व्यक्ति की यथासंभव मदद करें। 

तुला राशि- लाइफ पार्टनर का प्यार और समर्पण मिलेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। दोनों मिलकर मनचाहे आयाम हासिल करेंगे।
उपाय- अपनी थाली के भोजन में से रोटी का एक हिस्सा अपने संगी अथवा सहकर्मी को खिलाएं। उसके बाद खुद खाना खाएं।
 
वृश्चिक राशि- बहुत सारे मित्र बनेंगे। अपने दुश्मनों से संभल कर रहें। संतान से विनम्र बनकर रहेंगे तो आपको जीवन में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा।
उपाय- 30 दिनों तक कुत्ते को कुछ न कुछ खाने को अवश्य दें।

धनु राशि- चारों ओर से खुशियां आपके पास आने के लिए तैयार हैं। विद्या, गुरु, विवेक, रोमांस और संतान से संबंधित सभी सुख प्राप्त होंगे।
उपाय-  गाय माता को रोटी, गुड़, चारा अथवा उबला आलू खिलाएं।

मकर राशि- पद, भूमि, भवन और वाहन का सुख मिलेगा। आपकी संतान को हर सुख मिलेगा, जिसका वो इंतजार कर रहे थे। धन प्राप्त करने के भी अच्छे अवसर मिलेंगे।
उपाय- गरीबों और भूखों को भोजन करवाकर मिष्ठान जरुर खिलाएं।
 
कुंभ राशि- आपको अपने व्यवहार में मिठास लेकर आनी होगी। किसी के सामने अपनी इच्छाएं जागृत करने से बचें। भाई-बहनों के साथ संबंधों को कायम रखने में थोड़ी मुश्किल होगी।  
उपाय- किसी भी धार्मिक स्थान पर सेवा करें।

मीन राशि- आपकी काबिलियित आपको वो दिलवाएगी, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी। मेहनत से अधिक धन मिलेगा।
उपाय- बादाम से बनी मिठाईयां धर्म स्थल पर दान करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights