एशिया कप आयोजकों ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच के बाद की गई टिप्पणियों के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

भारतीय कप्तान ने इस मुकाबले के बाद दोनों देशों के बीच मई में हुए सैन्य संघर्ष का जिक्र किया था। पता चला है कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के इस फैसले के खिलाफ अपील की है। एक सूत्र ने बताया,‘आईसीसी टूर्नामेंट के समाप्त होने तक प्रतिबंधों पर कोई आधिकारिक विज्ञप्ति जारी नहीं करेगा।’ 

यह विज्ञप्ति सोमवार को जारी हो सकती है, जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला जाना है। पाकिस्तान ने आईसीसी में सूर्यकुमार के खिलाफ राजनीतिक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। 

सूर्यकुमार ने 14 सितम्बर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर अपनी टीम की जीत को पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया था। सूर्यकुमार ने खुद को निदरेष बताया लेकिन उन्हें टूर्नामेंट के बाकी मैचों में ऐसा कोई बयान नहीं देने को कहा गया जिसे राजनीतिक माना जा सके। 

भारतीय कप्तान की सुनवाई आईसीसी मैच रैफरी रिची र्रिचडसन ने की। दोनों टीमों के बीच तनाव तब से चरम पर है जब भारतीय टीम ने पहलगाम पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए टॉस के समय और मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। 

पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा अप्रैल में किए गए हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी। भारत ने इसके जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए मई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights