सुलतानपुर जिला जेल में बंद 75 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में जेल में बंद था।

पुलिस के मुताबिक राम राज पांडेय कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के माधवपुर मजरे पतिपुर का रहने वाला था। उस पर अमेठी जिले के मुंशीगंज थाने में वर्ष 2023 में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज थे। पुलिस ने उसे 29 मई 2023 को गिरफ्तार किया था।

जेल प्रशासन के मुताबिक उसे श्वसन से जुड़ी बीमारी थी। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को अस्थमा के कारण पांडेय के सीने में दर्द हुआ और सांस फूलने लगी। जेल वार्डर दुर्गेश कुमार उसे शासकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights