सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने आमजन से यातयात नियमो का पालन कर बचाव को उचित दिशा निर्देश जारी कर कहा वाहन चलाते समय इन नियमो का अवश्य पालन करे। घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है।
जनपद सहारनपुर (उत्तरप्रदेश)
क्या करें।
✅धीमी गति में वाहन चलाएं तथा अपनी लेन में ही चलें।
✅वाहन की हेड लाइट को लो बीम पर ही जलाएं।
✅शून्य दृश्यता की स्थिति में पेंटेड लेन मार्किंग (सफेद पट्टी) के सहारे वाहन चलाएं।
✅फॉग लाइट तथा डी-फॉगर का इस्तेमाल करें।
✅वाहन में वाइपर चालू हालत में हो, विंड शिल्ड तथा खिडकी के शीशे साफ रखे।
✅वाहन मोडने से पहले कम से कम 10 सेकंड के लिए दाएं/बाएं इंडीकेटर का इस्तेमाल करें।
✅व्यवसायिक वाहनों ट्रैक्टर-ट्राली में मानकानुसार रेट्रो रिफलेक्टिव टेप अवश्य लगाएं।
✅आपातकाल की स्थिति में टोल फ्री नंबर 108 एवं 112 पर संपर्क करें।
✅एक वाहन से दूसरे वाहन के मध्य उचित दूरी रखते हुए वाहन चलाएं।
क्या न करें।
❌तेज गति से वाहन न चलाएं, न ही ओवरटेकिंग करें।
❌वाहन की हेड लाइट हाई बीम पर जलाकर वाहन न चलाएं।
❌कोहरे की स्थिति में वाहन का म्यूजिक बंद रखें।
❌मोबाइल का इस्तेमाल न करें। ताकि अन्य वाहनो का हॉर्न सुनाई दे सके ।
❌वाहन को पार्किंग/चिन्हित स्थलो के अलावा कही पर भी न रोके।
❌नींद, थकान एवं नशे की हालत में वाहन न चलायें।
