केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारत की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के कृषि भंडार में गेहूं, चावल और अन्य अनाज की भरपूर आपूर्ति है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम आतंकवादियों को नहीं छोड़ेंगे; हमने आतंकी ठिकानों पर हमला किया, लेकिन नागरिकों पर नहीं। कृषि विभाग के तौर पर हमारी जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हमारे कृषि भंडार भरे हुए हैं। गेहूं हो, चावल हो या कोई और अनाज, हमारे पास पर्याप्त मात्रा में है। जवान सीमा पर तैनात हैं और वैज्ञानिक खेतों में किसानों के साथ हैं। खेतों में किसानों के साथ काम करना और उत्पादन बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। 

इसके बाद शिवराज ने एक्स पर लिखा कि सीमा पर जवान और खेतों में किसान तैयार हैं। हमारे अन्न भंडार पूर्ण हैं। इस वर्ष बंपर उत्पादन हुआ है और आने वाली फसलों के लिए भी स्थितियाँ अनुकूल हैं। किसी भी आपात स्थिति या आवश्यकता के समय देशवासी निश्चिंत रहें। हम तैयार हैं, सक्षम हैं और देश सेवा के लिए संकल्पित हैं। भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के साथ लगती भारत की सीमा और देश के हवाई अड्डों पर मौजूदा स्थिति की शुक्रवार को समीक्षा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

इससे कुछ ही घंटों पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा कि उसने जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को मार गिराया और पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी को भी नष्ट कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने भारत-पाकिस्तान में जारी सैन्य संघर्ष के बीच देश के अस्पतालों के स्वास्थ्य प्रबंध की शुक्रवार को समीक्षा की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी। बैठक के दौरान, स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें स्वास्थ्य व्यवस्था से संबंधित तैयारियों के बारे में जानकारी दी और बताया कि नियंत्रण केंद्र से पूरी निगरानी की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights