उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टाम्प विभाग के सभी निबंधकों और उप निबंधकों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी है और जांच के आदेश दिए है। दरअसल, स्टाम्प व निबंधन विभाग में बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों के बाद सवाल उठ रहे और घूसखोरी की शिकायतें मिल रही है। इसके बाद सीएम योगी स्थानांतरण पर रोक लगाई और रिश्वतखोरी के मामले में जांच के आदेश दिए है।

PunjabKesari

जानें आदेश में क्या कहा…
योगी सरकार द्वारा दिए गए आदेश में कहा गया, महानिरीक्षक निबन्धन, उ०प्र० लखनऊ के पत्र सं०-2011(1-9)/शि०का०लख०/2025 दिनांक 13.06.2025 द्वारा कुल 58 उपनिबन्धकगण, पत्र सं०-2013/शि०का०लख०/2025 दिनांक 13.06.2025 द्वारा एक उप निबन्धक का स्थानान्तरण किया गया तथा पत्र सं०-2012 (1-10)/शि०का०लख०/2025 दिनांक 13.06.2025 द्वारा कुल 29 नव प्रोन्नत उप निबन्धकगण को नवीन तैनाती प्रदान की गई। महानिरीक्षक निबन्धन, उ०प्र० लखनऊ के पत्र सं०-2018/शि०का०लख०/2025 दिनांक 14.06.2025 द्वारा जिला अधिष्ठान के कुल 114 कनिष्ठ सहायक निबन्धन का स्थानान्तरण किया गया है। इससे आगे कहा गया, शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त तात्कालिक प्रभाव से उपर्युक्त सभी स्थानान्तरण/तैनाती आदेशों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया जाता है।   

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights