उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टाम्प विभाग के सभी निबंधकों और उप निबंधकों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी है और जांच के आदेश दिए है। दरअसल, स्टाम्प व निबंधन विभाग में बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों के बाद सवाल उठ रहे और घूसखोरी की शिकायतें मिल रही है। इसके बाद सीएम योगी स्थानांतरण पर रोक लगाई और रिश्वतखोरी के मामले में जांच के आदेश दिए है।
