मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर प्रवास का आज तीसरा दिन है। आज से ही सावन का पवित्र माह भी शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद रुद्राभिषेक कर जनकल्याण की कामना की।

जल, दूध और ऋतुफल के रस से किए रुद्राभिषेक

सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर भगवान भोले शंकर से संपूर्ण जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर में स्थित शक्तिपीठ में सीएम ने भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल, दूध और ऋतुफल के रस से रुद्राभिषेक किया।

मठ के विद्वत आचार्यगण एवं पुरोहितगण ने यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights