यूपी के आगरा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर सालों ने अपने जीजा के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसके मुंह को कपड़े से कस दिया। इसके बाद उसे कार की डिग्गी में बंद कर दिया। इस बात की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और गाड़ी को रोक लिया। यहां पर पुलिस और आरोपियों के बीच झड़प भी हो गई। काफी प्रयास के बाद स्थित को काबू किया और पुलिस ने उस व्यक्ति को बाहर निकाला। 

अब जानिए पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार, ये मामला खंदाैली के गांव खेरिया का है।गांव निवासी हरदेव सिंह किसान हैं। उसकी शादी 25 साल पहले सादाबाद, हाथरस के गांव बिलारा निवासी लक्ष्मी से हुई थी। उनके दो बेटी और एक बेटा है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पत्नी के मायके वाले उनके खेतों पर कब्जा करना चाहते हैं। वे पत्नी को भड़काते रहते हैं। इस वजह से घर में झगड़ा होता है। बुधवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गुरूवार सुबह उसके साले आए और उसे पकड़ लिया। 

हाथ-पैर बांधकर कार में किया बंद
शिकायत में बताया कि गुरूवार सुबह जब वो अपने घर में पूजा-पाठ कर रहे थे तो तभी उसके साले राजपाल, सत्यपाल और धर्मवीर सहित पांच लोग आ गए। उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसने शोर मचाया तो मुंह पर भी कपड़ा बांध दिया और कार में उठाकर ले गए। गांव वालों ने उसे ले जाते हुए देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। 

सालों ने जानिए क्या कहा…
पुलिस ने हाथरस मार्ग पर पड़ाव गांव के पास स्थित पुलिस बूथ पर घेराबंदी कर कार को रोक लिया। जैसे ही डिक्की को खोलने का प्रयास किया तभी हरदेव पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलाैज के बाद मारपीट होने लगी। उस समय पुलिस बूथ पर दो दरोगा और तीन सिपाही तैनात थे। पुलिस ने उसे मुक्त कराया। सालों ने बताया कि जीजा उनकी बहन के साथ आए दिन मारपीट करता था। वो उसे पुलिस के हवाले करने वाले थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights