सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)।
थाना साइबर क्राइम, सहारनपर पलिस द्वारा साइबर फ्राड में ठगी गयी धनराशि पीडित/वादी के बैंक खाते में करायी गयी वापस। मामला दिनांक 15.05.2025 का है। जिसमे वादी देवेन्द्र कुमार पुत्र रामस्वरुप निवासी दारा शिवपुरी कालोनी, वजीर विहार थाना सदर बाजार, सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात महिला द्वारा वादी से सोशल मीडिया पर दोस्ती करके, बादी को फर्जी ऐप पर इन्वेस्टमेन्ट के जरिये लाभ कमाने का झासा देकर ऐप के माध्यम से कुल 58,04,777/- रूपये इन्वेस्टमेन्ट करा देने की सूचना के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम सहारनपुर पर मु0अ0सं0 12/24 अन्तर्गत धारा 318 (4) बीएनएस, 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी जनपद सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर पीडित की ठगी गयी धनराशि वापस कराने हेतु आदेश निर्देश दिये गये थे। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम सहारनपुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम संजय कुमार व विवेचक निरीक्षक केन्द्र दत्त गौतम के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुए पीडित/वादी के कुल 08,45,000/- रु० धनराशि विवेचना क्रम में बैंक में होल्ड करा दी गयी थी। जिसमें थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए रूपये वादी के खाते में वापस करा दिया गया थे। तथा बैंक में होल्ड करायी गयी शेष धनराशि 07,22, 124/- रूपये को वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए मा० न्यायलय के आदेश क्रम में पीड़ित के बैंक खाते में वापस करायी गयी। ठगी गयी धनराशि से कुल 08,45,000/- रूपये की धनराशि खाते में वापस पाकर पीडित/वादी द्वारा सहारनपुर पुलिस व थाना साइबर क्राइम का आभार व्यक्त किया गया।
धनराशि वापस कराने वाली पलिस टीमः-
1 प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर
2.निरीक्षक केन्द्र दत्त गौतम थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर
3.क०ओ० (ग्रेड बी) गौरव तोमर थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर
4 है० का० रोहित कुमार थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर
5.है० का० निशान्त तोमर थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर
6.का० अंकित जाखड थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर
7.का0 शकुन कुमार थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर
8.कां0 अनिल कुमार थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर
9.का0 गौरव कुमार थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर
10.का० रूपा थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर
CAUTION- किसी भी अन्जान व्यक्ति के साथ ओटीपी शेयर न करे, जालसाजो से सावधान रहे एवं किसी भी प्रकार का साइबर फ्राड होने पर साइबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 या WWW.CYBERCRIME.GOV.IN पोर्टल पर अपनी शिकायत वर्ज कराये तथा साइबर अपराध होने पर थाना साइबर क्राइम, सहारनपुर के सीयूजी मो0न0-7839876635 नम्बर पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त करें।
