उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने संविधान में धर्मनिरपेक्ष शब्द जोड़े जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति धर्मनिरपेक्ष नहीं हो सकता है। सभी अपने-अपने धर्म का पालन करते हैं। यदि ऐसा कोई कहता है तो यह बकवास है। धर्मनिरपेक्षता के शब्द पर वह किसी से भी बहस करने को तैयार है। इस मौके पर उन्होंने शरीर के अंगों के धर्म के विषय में बताया। बोले हवा, आग, पानी अपने-अपने धर्म के अनुसार आचरण करते हैं। साक्षी महाराज अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि संविधान में धर्मनिरपेक्ष शब्द अन्याय है। कोई भी व्यक्ति अपना धर्म नहीं छोड़ सकता है। यह संविधान में अन्याय और पाप है। क्या शरीर के अंग आंख, नाक, कान अपना धर्म छोड़ सकती हैं? क्या आग, पानी अपना धर्म छोड़ सकती हैं? शरीर का धर्म में जन्म लेना और मर जाना। शरीर को कौन धर्मनिरपेक्ष बना सकता है?

देश को बर्बाद करने के लिए जोड़ा गया धर्मनिरपेक्ष

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि प्राकृतिक का नियम है। सूर्य निकलता है और अस्त हो जाता है। कोई व्यक्ति अपना धर्म नहीं छोड़ सकता है और यदि कोई कहता है तो यह बकवास है। हिंदू, मुस्लिम, इसाई सभी अपने धर्म के अनुसार चल रहे हैं। धर्मनिरपेक्ष शब्द देश को बर्बाद करने के लिए जोड़ा गया है। सभी धर्माचार्यों की तरफ से वह मांग करेंगे कि संविधान से धर्मनिरपेक्ष शब्द को हटाया जाए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights