बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रिंकल सिंह का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विगत दो दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी रही बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। उन्हें न्याय न मिलने पर अपनी ही सरकार में स्थानीय महरुआ थाने पर धरना देना पड़ा, लगातार दो दिनों से स्थानीय थाने की पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाती रही। इतना ही नहीं बीजेपी पदाधिकारियों से अपेक्षित सहयोग भी नहीं मिला, जिससे परेशान होकर थाने पर अपने पति के साथ धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा।

सता पक्ष और पुलिस के बीच चला हाई बोल्टेज ड्रामा
मामला मीडिया में पहुंचा और सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप का वीडियो भी खूब वायरल हुआ। काफी जद्दोजहद के बाद स्थानीय बीजेपी विधायक और कुछ बीजेपी नेताओं ने भी थाने पहुंचकर हाल चाल जाना और कार्यवाही के लिए दबाव बनाया। कल दिन भर सता पक्ष और पुलिस प्रशासन के बीच हाई बोल्टेज ड्रामा चलता रहा। स्थानीय विधायक और किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष भी थाने पहुंच गए, जिसके बाद मामला कुछ पटरी पर आया और आरोपियों पर कार्यवाही भी की गई।

न्याय के लिए फूट-फूटकर रोई जिलाअध्यक्ष
आज उसी मामले को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा कि जिलाअध्यक्ष रिंकल सिंह ने न्याय के लिए बीजेपी राज्य सभा सांसद का पैर पकड़कर खूब रोई। राज्य सभा सांसद एवं पूर्व डीजीपी बृजलाल के पास पहुंची बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। सीओ भीटी और महरुआ थाने की पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। इस दौरान रिंकल सिंह का दर्द छलक पड़ा और उनका पैर पकड़कर जमीन पर बैठ गई और न्याय के लिए फूट फूट कर रोने लगी। 

जानिए क्या है पूरा मामला 
बता दें कि रिंकल सिंह का गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। अपने पैतृक गांव के एक तालाब पर हो रहे अवैध कब्जे का रिंकल सिंह के द्वारा विरोध किया जा रहा था। रिंकल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज  किया है। एक आरोपी का पुलिस शांति भंग में चालान भी कर चुकी है। मामला महरुआ थाना क्षेत्र के जैतूपुर गांव से जुड़ा है। फिलहाल पूर्व डीजीपी वर्तमान राज्य सभा सांसद ने रिंकल सिंह की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही का भरोसा दिया।   

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights