सहारनपुर में स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है। सड़कों में सीवर लाइन डाली जा रही है। सड़कों पर जगह-जगह गड्‌ढ़े खोद गए है। जो हादसों का सबब बन रहे हैं। देर रात को एक बाइक सवार नेहरु मार्किट में खोदे गए 15 फिट के गड्‌ढ़े में जा गिरा। करीब एक घंटे तक बाइक सवार चिलाता रहा। आसपास के दुकानदार उसे गड्‌ढ़े से बाहर निकालने का प्रयास करते रहे। लोगों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को रेस्क्यू किया।

दरअसल, नेहरु मार्किट में सीवर डालने का कार्य चल रहा है। करीब 15 फीट गहरे खड्‌ढ़े खोदे जा रहे हैं। हालात यह है कि कार्य चलने के बाद भी यातायात लगातार चल रहा है। ऐसे में कई लोगों को इस कारण चोट भी लग चुकी है। लेकिन शुक्रवार की देर रात को एक युवक बाइक समेत ही इस गड्‌ढ़े में जा गिरा। जिससे वह चोटिल हो गया।

युवक के बाइक समेत गड्‌ढ़े में गिरते ही आसपास के दुकानदारों ने शोर मचा दिया। युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। रस्सी से उसे निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन लोगों की मेहनत सफल नहीं हुई। करीब डेढ़ घंटे तक युवक गड्‌ढ़े में से ही चिल्लाता रहा। हालांकि बहुत देर रात युवक को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन उसको काफी चोट आ चुकी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसे में सवाल उठाता है कि इन हादसों का जिम्मेदार कौन है? नगर निगम प्रशासन या स्मार्ट सिटी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही डीएम डॉ.दिनेश चंद्र और स्मार्ट सिटी की सीईओ एवं नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने इस मार्ग का निरीक्षण किया था। जिसमें कार्यदायी संस्था को 28 सितंबर तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था। लेकिन अभी तक इस मार्ग पर काम पूरा नहीं हो सका है। करीब डेढ़ माह से लगातार इस मार्ग पर गड्‌ढ़े खोदे जा रहे हैं। लेकिन विकास कार्यों में देरी की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights