सहारनपुर में एसएसपी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर सख्त एक्शन लिया है. एसएसपी आशीष तिवारी ने नवरात्र और शाकुंभरी देवी मेले के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 16 पुलिसवालों को निलंबित कर दिया है. इस एक्शन से महकमे में हड़कंप मच गया. 

एसएसपी द्वारा जारी निलंबन आदेश में निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक रामेंद्र सिंह और महिला उपनिरीक्षक मनबीरी सिंह का नाम भी शामिल है. इसके साथ-साथ मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार, अरुण सोलंकी और भोपाल सिंह को भी निलंबित किया गया है. 

इसके अलावा आरक्षी रवींद्र कुमार, रोबिन कुमार, मुनीश कुमार और महिला मुख्य आरक्षी निर्मला भी निलंबित हुई हैं. वहीं, रिक्रूट आरक्षी दीपक कुमार, धनंजय सरकार, अशोक कुमार, योगेन्द्र सिंह, हरिओम सिंह और भोपाल सिंह को भी अनुशासनहीनता के चलते निलंबित किया गया है.

जानिए क्यों किए गए सस्पेंड

दरअसल, नवरात्र और शाकुंभरी मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं. इस दौरान पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था की अहम जिम्मेदारी दी जाती है. जांच में पाया गया कि कई पुलिसकर्मी बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद थे, जिसे गंभीर लापरवाही मानते हुए यह कार्रवाई की गई. 

एसएसपी आशीष तिवारी ने स्पष्ट कहा कि त्योहार या भीड़भाड़ के समय ड्यूटी से गायब रहना अपराध है और जनता की सुरक्षा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, भविष्य में भी इसी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस सख्त कदम के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और यह संदेश गया है कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights