सहारनपुर के ननौता में मकान की छत पर चढ़े सांड ने राजनीति को गरमा दिया है। अखिलेश यादव ने इस फोटो को ट्वीट करते हुए कहा है कि ऐसे ही देश की आर्थिक स्थिति ट्रिलियन में जाएगी। ननौता थाना क्षेत्र के गांव भानेडा खेमचंद में छत पर चढ़े इस सांड का अखिलेश यादव ने एक्स पर फोटो अपलोड करते हुए ये तंज कसा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि ‘क्या एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का यही एक रास्ता बचा है’ प्रश्न उठाते हुए उन्होंने एक तरह से तंज कसा है। गांव के कुछ लोगों ने गांव प्रधान को इस घटना की सूचना दी। बाद में देर रात तक मकान की छत के पास पुराल रखते हुए इस सांड को नीचे उतारा गया। गांव वालों ने प्रशासन को भी जानकारी दी लेकिन कोई मदद नहीं पहुंची।
बाद में बजरंग दल और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इन्होंने और गांव वालों ने मिलकर किसी तह से इस सांड को रेस्क्यू किया। इन लोगों ने मांग की है कि जो लोग गोवंश को खुला छोड़ देते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। गांव वालों ने सांड की फोटो को वायरल कर दिया। ये फोटो एक बार फिर से अखिलेश तक पहुंची तो उन्होंने फोटो ट्वीट करते हुए भाजपा पर तंज कस दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights