सहारानपुर(मनीष अग्रवाल)। हर रोज सुबह समय से पुलिस लाईन कार्यालय पहुँच कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अभिनन्दन सहारनपुर द्वारा जनसुनवाई में जनता की समस्याओं का त्वरित संज्ञान लिया जाता है। आज शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा हर रोज की तरह ही जनसुनवाई आयोजित की गई।जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ, शिकायतें व आवेदन प्रस्तुत किए, जिन्हें अधिकारियों द्वारा पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
सभी प्रकरणों में समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गये।

जनसुनवाई का उद्देश्य

✔️ जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।

✔️ प्रत्येक शिकायतकर्ता को निस्तारण की समुचित सूचना उपलब्ध कराई जाए, जिससे जनता का भरोसा और मजबूत हो।

✔️ जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य पुलिस-जनता के बीच संवाद को सुदृढ़ करना और जनपद में सुशासन एवं बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights