सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ .विपीन ताडा ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश पर जनपद में एनबीडब्लू वारण्टियों की धर पकड़ को चलाये जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 28.02.2024 को जनपदीय के सभी थानों की पुलिस टीम द्वारा आज कुल 43 वारण्टी अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा एनबीडब्लू वारण्टी अभिगण की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को निकट पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थानो पर आज दिनांक 28.02.2024 को कुल 43 वारण्टी अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है। ज्ञात हो कि अभियान के प्रथम दिवस दिनांक 27.02.2024 को जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 50 वारण्टी अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया था।

जनपद सहारनपुर में दिनांक 28.02.2024 को गिरफ्तार वारण्टियों का थानां वार संख्यात्मक का विवरण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights