सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)।
लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं से बचाव को एसएसपी आशीष तिवारी सहारनपुर के आदेश पर अब नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान चालू हो गया है। जिसमे सख्ती लाई जाएगी। यह स्पष्ट किया जाएगा की जो व्यक्ति हेलमेट नहीं पहने है, उसे किसी भी दशा में तेल न दिया जाएगा। पूरे प्रदेश में सड़क हादसों में बढ़ती मौतों को देखते हुए एसएसपी ने बताया की अब नो हेलमेल, नो फ्यूल अभियान पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। परिवहन विभाग और पुलिस मिलकर इस अभियान को गति देंगे। इसके लिए सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एसएसपी एव संबंधित थाना क्षेत्रों में मीटिंग भी की गई थी। साथ ही कॉलेजों एवं कार्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप पर हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता फ्लेक्स भी लगाए गए हैं, और पुलिस कर्मी पेट्रोल पम्प पर लगातार वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिऐ जागरूक भी कर रहे है ।वही आमजन से अपील है अपनी सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट का प्रयोग जरूर करें।
